आमला। देवगांव ग्राम पंचायत के ग्राम काजली में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 381 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इसमें 235 आदिवासी जोड़े शामिल है। जनपद पंचायत आमला ने हिंदू और आदिवासी रीति रिवाजों से अलग अलग विवाह संपन्न कराए। हिंदू जोड़ो का विवाह गायत्री परिवार के पंडित और आदिवासी जोड़ो का विवाह आदिवासी भूमका ने सम्पन्न कराया। जनवास स्थल से एक साथ तीन सैकड़ा से अधिक दूल्हों की बारात सामूहिक रूप से बैंड बाजे के साथ निकली।

बारात में शामिल अधिकारी एसडीम शैलेंद्र बड़ोनिया,सीईओ संजीत श्रीवास्तव ,बीसी विमल बचले ,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उमेश मसोदकर,जनप्रतिनिधि सचिवगण स्वागत द्वार पर जमकर थिरके। बारात में आयोजक जनपद पंचायत परिवार के लोग सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डी डी उइके ,विधायक डॉ पंडाग्रे ,जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने एक वधू को 49 हजार का चेक वितरित किया।
अतिथियों ने भाजपा सरकार की सामूहिक कन्या विवाह योजना की प्रशंसा की। विवाह में शामिल लोगों के लिए विशाल पंडाल लगाया गया था। विवाह में हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर 5 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होने से ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी रहीं। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,यदुराज सिंह,यशवंत यादव,सहित जनपद सदस्यगण,सरपंचगण सम्मिलित हुए।
विवाह में सभी सरकारी विभागों का सहयोग रहा। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली तो ग्राम पंचायत सचिवों ने भोजन व्यवस्था में हाथ बंटाया। ग्राम पंचायत देवगांव के सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन पुंडे और ढोलेवार कुंबी समाज ने विवाह आयोजन में सहयोग किया। लोगों के मनोरंजन के लिए कैलाश सलाम और उनकी टीम ने आर्केस्ट्रा के माध्यम से गीतों की प्रस्तुति दी। सफल आयोजन के लिए जनपद अध्यक्ष गणेश यादव और सीईओ संजीत श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया गया है।
                                                                                                                                
				            
				            
				            
				            
                            
                                        
                                        
				            
				            
				            
				            
			        
			        
			        
			        
Leave a comment