Friday , 26 July 2024
Home Uncategorized Cardamom Farming – इलायची की खेती से किसान होंगे मालामाल, बस आपको करना होगा इतना सा काम
Uncategorizedखेतीबिज़नेस

Cardamom Farming – इलायची की खेती से किसान होंगे मालामाल, बस आपको करना होगा इतना सा काम

Cardamom Farmingइलायची की फसलों की तोड़ाई करने के बाद इसे धूप में सुखाना जरूरी होता है। क्योंकि इलायची का हरा रंग बना रहे, इसके लिए इसे कपड़े धोने के पाउडर के घोल में 10 से 15 मिनट तक भिगो कर रखने के बाद इसे धूप में सुखाया जाता है और सुखने के बाद इसे मार्केट में बेचा जाात है। वैसे तो इलायची खाना हर किसी को पसंद है। सबसे ज्यादा इलायची का उपयोग चाय बनाने में किया जाता है।

और इसके साथ ही खीर, सेवइयां और मिठाई में भी इलायची का उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर किसान इलायची की खेती करते हैं, तो अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। ऐसे में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में किसान सबसे अधिक मात्रा में इलायजी की खेती करते हैं। और इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी गई है। अगर आप चाहें तो लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इलायची की भी खेती कर सकते हैं। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था भी होनी चाहिए।

इलायची का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है । Cardamom Farming

रिपोर्ट के अनुसार, रेतीली मिट्टी पर किसान भूलकर भी इलायची की खेती नहीं करें, वरना आपकों भारी नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आपको इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा माना गया है।

इलायची में एंटी एंटीऑक्सिडेंट और इंफेलेमेंटरी के गुण भी इसमें पाए जाते हैं। ऐसे में इलायची का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा इलायची में विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी3, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन और पोटैशियम की प्रचूर मात्रा में भी पाए जाते हैं। अगर इलायची का हमेशा सेवन किया जाए, तो खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों से जल्द ही आपको छुटकारा मिल सकता है।

बरसात के मौसम में इलायची के पौधे लगा सबसे अच्छा माना जाता है

20 से 25 दिन के भीतर आप इलायची की तुड़ाई कर सकते हैं अगर आप इलायची की खेती करने का विचार कर रहे है तो आपकों सबसे पहले खेती की कई बार जुताई कर लें। इसके बाद आप बरसात के मौसम में इलायची के पौधे लगा सकते हैं। रोपाई करने के दो साल बाद इसके पौधों में इलायची के फल आने शुरू हो जाते हैं। और इसके बाद इन पौधों में 20 से 25 दिन के अंतराल पर आप इलायची की तुड़ाई कर सकते हैं।

एक हेक्टेयर में 135 से 150 किलो तक इलायची की खेती होगी l Cardamom Farming

इलायची की तोड़ाई करने के बाद इसे सबसे पहले धूप में सुखाया जाता है। क्योंकि इलायची का हरा रंग बना रहे, इसके लिए इसे सबसे पहले कपड़े धोने के सोड़े के घोल में कम से कम 10 से 15 मिनट तक भिगो कर रखा जाता है। इसके बाद ही इसे सुखाया जाता है।

इसे 18 से 20 घंटे तक धूप में सूखाया जाता है। एक हेक्टेयर में 135 से 150 किलो तक इलायची की खेती भी हो सकती है। और इसके बाद बाजार में इलायची 1500 से 2000 रुपये किलो बिकता है। इस प्रकार आप एक हेक्टेयर में इलायची की खेती करके 3 लाख रुपये की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

Source – Internet

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles