Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Pride: अम्बर वैद्य ने स्टेट लेवल चैम्पियनशिप में हासिल किया चौथा स्थान
Uncategorized

Pride: अम्बर वैद्य ने स्टेट लेवल चैम्पियनशिप में हासिल किया चौथा स्थान

अम्बर वैद्य ने स्टेट लेवल चैम्पियनशिप

प्रतिभा का प्रदर्शन कर वैद्य परिवार और इंदौर का बढ़ाया गौरव

Pride: बैतूल:शहर के होनहार छात्र अम्बर वैद्य ने इंदौर में UC MAS द्वारा आयोजित स्टेट लेवल 2 अबेकस चैम्पियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त कर इंदौर का नाम रोशन किया है। अम्बर, अखिलेश वैद्य के पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी तीव्र गणना क्षमता और एकाग्रता के दम पर इस कठिन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अम्बर ने अपने निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और कौशल के बल पर खुद को शीर्ष प्रतिभागियों में स्थान दिलाया। आयोजन स्थल पर अम्बर के प्रदर्शन को निर्णायकों और उपस्थितजनों ने सराहा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके पिता अखिलेश वैद्य ने कहा कि अम्बर प्रारंभ से ही पढ़ाई और विशेष रूप से गणित में गहरी रुचि रखते हैं। उनका कहना है कि अम्बर की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और धैर्य का परिणाम है। परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और मित्रों ने भी अम्बर को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों द्वारा अम्बर वैद्य को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अम्बर का लक्ष्य है कि वे आगे राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और अपने शहर का गौरव बढ़ाएं। अम्बर वैध ने जनवरी 25 में बैतूल में आयोजित डिस्ट्रिक चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब भी जीत चुका है ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...