Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Aconite: कांग्रेस उपाध्यक्ष उस्मान ने कार से 9 को कुचला, 3 की मौत
Uncategorized

Aconite: कांग्रेस उपाध्यक्ष उस्मान ने कार से 9 को कुचला, 3 की मौत

कांग्रेस उपाध्यक्ष उस्मान ने कार से 9

शराब के नशे में सड़कों पर दौड़ता रहा मौत, गलियों में फंसी कार

Aconite: जयपुर(ई-न्यूज)। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने सडक़ों पर ऐसी कार दौड़ाई की उसने 9 लोगों को कुचल दिया। वह 7 किमी. तक कार से घसीटता रहा। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। गलियों में कार के फंस जाने से आरोपी कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान को पकड़ लिया। पार्टी ने उसे आज सुबह पद से हटा दिया है। हादसे में 6 लोग अब भी घायल है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले शहर की एमआई रोड पर कार के वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी मिली थी।


जो सामने आया उसे ही कुचला


एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उस्मान खान (62) ने सबसे ज्यादा टक्कर करीब 500 मीटर के एरिया में मारी है। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में संतोष माता मंदिर के पास आरोपी ड्राइवर ने पहले स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी, फिर सडक़ पर गिरे लोगों को कुचलते हुए भाग गया। उस्मान खान ने थाने के बाहर खड़ी गाडिय़ों को भी टक्कर मारी है। आरोपी ने सोमवार रात 9.30 बजे सबसे पहले एमआई रोड पर एक गाड़ी को टक्कर मारी थी। उसके बाद शहर की गलियों से वाहनों को टक्कर मारते हुए वो नाहरगढ़ रोड पहुंचा था।


एक महिला सहित 3 लोगों की मौत


हादसे में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), नाहरगढ़ रोड निवासी मोनेश सोनी (28), मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (44) घायल हुए। वहीं, संतोषी माता मंदिर के पास निवासी दीपिका सैनी (17), गोविंदराव जी का रास्ता निवासी विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (37) को भी घायल स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने ममता कंवर और अवधेश को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह एक और घायल वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी उस्मान खान का भी देर रात को ही मेडिकल कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह काफी नशे में था। आरोपी जयपुर के शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...