Tuesday , 5 May 2026
Home Uncategorized Collision: फोरलेन पर एनस के पास बस को पीछे से दूसरी बस ने मारी टक्कर, यात्री हुए घायल
Uncategorized

Collision: फोरलेन पर एनस के पास बस को पीछे से दूसरी बस ने मारी टक्कर, यात्री हुए घायल

फोरलेन पर एनस के पास बस को पीछे से

collision:मुलताई। फोरलेन पर एनस के पास दोपहर खड़ी बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी जिससे लगभग 8 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और संजीवनी 108 को सूचना दी गई। इधर मौके पर हाइवे की एंबुलेंस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को मुलताई अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद तकी उल हसन ने बताया कि मुलताई की खान बस को पीछे से राजस्थान से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी जिससे खान बस रोड छोड़कर नीचे खेत में उतर गए। टक्कर में जहां खान बस में बैठे लगभग 7 यात्री घायल हो गए वहीं दूसरी बस के भी कुछ यात्रियों को चोट आई है। इधर बताया जा रहा है कि घायल यात्रियों को बस से निकलते समय उभरिया के मो हादी रिजवी भी घायल हो गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...