Saturday , 25 October 2025
Home Uncategorized Banned: सीमेंट रोड पर चार पहिया वाहन होंगे प्रतिबंधित
Uncategorized

Banned: सीमेंट रोड पर चार पहिया वाहन होंगे प्रतिबंधित

सीमेंट रोड पर चार

नपा ने व्यापारियों की बैठक लेकर लिया निर्णय

Banned: बैतूल। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र सीमेंट रोड पर अब चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे। आज नगर पालिका ने सीमेंट रोड के व्यापारियों की बैठक लेकर निर्णय लिया है। सीमेंट रोड पर यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है जिसके कारण लगातार शिकायतें आ रही थीं। इस मामले को नगर पालिका बैतूल ने गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया है कि सीमेंट रोड के दोनों छोर पर पाइप लगाए जाएंगे जिससे चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुभाष प्रजापति ने बताया कि सीमेंट रोड की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए आज नगर पालिका में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि व्यापारियों की संख्या कम थी। इस बैठक में नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक विजय हुद्दार, राजस्व उपनिरीक्षक अखिल राय और यातायात पुलिस के सबइंस्पेक्टर हीरालाल धुर्वे मौजूद थे। सभी से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव लिए गए और इसके बाद टीम ने सीमेंट रोड का निरीक्षण किया। श्री प्रजापति ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि लल्ली चौक से सीमेंट रोड जाने वाले मार्ग पर और दुर्गा मंदिर के पास पंकज किराना की दुकान के सामने पाइप लगाए जाएंगे जिससे चौपहिया वाहन का प्रवेश निषेध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रानीपुर तरफ से आने वाले चौपहिया वाहन सीमेंट रोड पर अंदर आ जाते हैं जिससे कई बार जाम लग जाता है। इ

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betulwani Special: हेमंत की आत्मीयता ने जीता लोगों का दिल

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बधाई देने पहुंचे जनप्रतिनिधि-अधिकारी Betulwani Special: बैतूल।...

Tragic accident: चलती बस में आग, 20 से ज्यादा यात्री जिंदा जले

Tragic accident: कुर्नूल (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार...

Alert: कार्बाइड गन बनी दिवाली का खतरनाक ट्रेंड, 300 लोग घायल

ICMR की दो साल पुरानी चेतावनी हुई नजरअंदाज Alert: भोपाल। दिवाली 2025...

Mid-year exams: तीन नवंबर से शुरू होंगी मिड-ईयर परीक्षाएं, स्कूलों में अब तक सिर्फ 60% कोर्स पूरा

Mid-year exams: इंदौर। शासकीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे एक बार...