Death: बैतूल। ग्राम बेड़ाढाना में कल दोपहर खेत में काम करते समय अचानक ही महिला को जहरीले सांप ने हाथ पर डंस लिया। जैसे ही इसकी जानकारी महिला के परिजनों को लगी तो परिजन महिला को गंभीर हालत में पहले मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमला बाई पति बिसाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बेड़ाढाना महिला खेत में जहरीले सांप ने हाथ पर डंस लिया था। उसे मुलताई से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजन कल शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहों पर डॉक्टरों ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment