Monday , 18 May 2026
Home Uncategorized Improvement: GST दरों में बड़ा सुधार, अब केवल दो स्लैब रहेंगे लागू
Uncategorized

Improvement: GST दरों में बड़ा सुधार, अब केवल दो स्लैब रहेंगे लागू

GST दरों में बड़ा सुधार, अब केवल दो

Improvement: नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरों को सरल और तर्कसंगत बनाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (GoM) ने मंजूरी दे दी है।

बैठक में सहमति बनी कि मौजूदा चार टैक्स दरों — 5%, 12%, 18% और 28% — की जगह अब केवल दो दरें लागू होंगी।

  • जरूरी सामान पर 5% टैक्स
  • सामान्य वस्तुओं व सेवाओं पर 18% टैक्स
  • जबकि तंबाकू, पान मसाला जैसी अहितकर वस्तुओं पर 40% तक की विशेष दर लगाई जा सकती है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दरों का यह सरलीकरण आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और MSMEs को राहत देगा। इसके साथ ही टैक्स प्रणाली और अधिक पारदर्शी व सरल बनेगी। फिलहाल GST की दरें 5%, 12%, 18% और 28% हैं। आवश्यक वस्तुओं पर शून्य या 5% कर और लग्जरी व अहितकर वस्तुओं पर 28% टैक्स के साथ सेस लगाया जाता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...