Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Appreciate: तिरंगा यात्रा के बाद तुरंत साफ की सड़क
Uncategorized

Appreciate: तिरंगा यात्रा के बाद तुरंत साफ की सड़क

तिरंगा यात्रा के

नपा की सफाई टीम की सभी कर रहे सराहना

Appreciate:बैतूल। ऑपरेशन सिंदूर की विजय के उपलक्ष में भारतीय सेना के प्रति सम्मान दिखाने हेतु कल शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इसमें यात्रा पर जगह-जगह फूलों की बरसात एवं पानी, शरबत का वितरण किया गया था। यात्रियों के स्वागत के लिए की व्यवस्था से जगह-जगह कचरा एकत्र हो गया था। लेकिन नगर पालिका की सफाई टीम ने यात्रा के पीछे-पीछे चलकर पूरी सडक़ साफ कर दी।
स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया एवं राजेश सोनी के निर्देश पर सुपरवाईर सतीश कोहलेकर एवं विक्रम सांडे की टीम ने 30 सफाई कर्मचारी लगाए थे। इन्होंने तिरंगा यात्रा के पीछे चलकर पूरी सडक़ साफ कर दी थी। यात्रा के दौरान दो मैजिक और एक ट्रैक्टर साथ चल रहे थे ताकि सफाई कर्मचारी तुरंत कचरा उठाकर उसमें डाल सके। नपा की सफाई टीम की बदौत देखते ही देखते पूरी सडक़ साफ हो गई। सभी ने नगरपालिका की टीम की प्रशंसा की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...