Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Suspicious death: निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध मौत
Uncategorized

Suspicious death: निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध मौत

निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की

फांसी पर लटका मिला शव, मामले की जांच कर रही पुलिस

Suspicious death: बैतूल। नगर के इटारसी रोड स्थित कोसमी क्षेत्र में रविवार रात एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स कल्पना भुसारे (35) का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कल्पना चिचोली क्षेत्र के मिर्जापुर की रहने वाली थीं और उनकी शादी माथनी निवासी आत्माराम भुसारे से 15 साल पहले हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं और वर्तमान में वे इटारसी रोड पर रह रहे थे।
रविवार रात खाना खाने के बाद आत्माराम टहलने के लिए बाहर गए थे। वापसी पर उन्होंने देखा कि घर का गेट बंद है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने खिडक़ी से अंदर झांका, जहां उन्होंने कल्पना को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कल्पना जिस अस्पताल में कार्यरत थीं, उसके संचालक डॉ. विनय चौहान के अनुसार, उन्होंने रविवार को दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी की थी और उस समय वह पूरी तरह सामान्य थीं। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
यह घटना कई सवाल छोड़ती है, जैसे कि क्या कल्पना किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं, या पारिवारिक या पेशेवर जीवन में कोई दबाव था। पुलिस की जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ पाएंगे। फिलहाल शव का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस हर एक बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...