Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Statement: ऑपरेशन सिंदूर झांकी है, हल्दी, मेहंदी अभी बाकी है: धीरेंद्र शास्त्री
Uncategorized

Statement: ऑपरेशन सिंदूर झांकी है, हल्दी, मेहंदी अभी बाकी है: धीरेंद्र शास्त्री

ऑपरेशन सिंदूर झांकी है, हल्दी, मेहंदी

कहा पाकिस्तान पगला है, हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते वो मिसाइल पर करता है

Statement: मुजफ्फरपुर(ई-न्यूज)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारी सेना द्वारा चलाया गया आपरेशन सिंदूर झांकी है अभी हल्दी और मेहंदी बाकी है। उन्होंने कहा कि हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते लेकिन पगला पाकिस्तान चाइना की मिसाइल पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि अभी पहलगाम में धर्म पूछकर के मारा, धर्म विरोधियों ने। पाकिस्तान ने अपना चेहरा दिखाया। ये पुराना वाला भारत नहीं है। ये 2025 वाला भारत है। हमने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। उन्होंने हमारी बहनों का सुहाग उजाड़ा, हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी मेहंदी अभी बाकी है। पाकिस्तान पगला है, हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते वो मिसाइल पर भरोसा करता है। हमारी बेटियों ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। पाकिस्तान अगर बेटों से भी? जाएगा तो क्या होगा।


धीरेंद्र शास्त्री बोले- धर्म से बड़ी जाति नहीं होती


जातीय जनगणना पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें जातीय जनगणना चाहिए,लेकिन अमीर और गरीब की गणना होनी चाहिए। ताकि पता चले कि गरीब कितने हैं। उन्होंने कहा कि कंधों से ऊंची छाती नहीं होती और धर्म से बड़ी जाति नहीं होती। धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम में 5 घंटे देरी से पहुंचे। मंच पर बैठते ही उन्होंने कहा- बिहार में का बा। जो शाम 5 बजे से हमें गाली दे रहे हैं उन सभी पगलों की जय। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ पगलों से मिलने में देरी हो गई। मुजफ्फरपुर के पागलों तुम मेरा साथ दो हम देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। हरि उल्लाह वालों की ठठरी बंध जाए।


धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार भी लगाया


धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार भी लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि सामूहिक अर्जी लगाएं या दिव्य दरबार। लोगों के कहने पर वे दिव्य दरबार लगाया। भीड़ से धीरेंद्र शास्त्री ने शिवम नाम के भक्त को बुलाया। इसके बाद उन्होंने विजय नाम के शख्स को मंच से आवाज दी। इनके अलावा उन्होंने 2 महिलाओं की भी अर्जी स्वीकार की। फिर एक-एक कर के सभी को मंच पर बुलाया। हनुमंत कथा के बाद वे रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर के निजी होटल में करेंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 8 बजे धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर से रवाना हो जाएंगे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...