Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Absconding: अंतरराज्यीय अपराधी पुलिस गिरफ्त से हुआ फरार
Uncategorized

Absconding: अंतरराज्यीय अपराधी पुलिस गिरफ्त से हुआ फरार

अंतरराज्यीय अपराधी पुलिस गिरफ्त

मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले थे आरोपी को

Absconding: बैतूल। अफीम की खेती और तस्करी के मामले में अंतर्राज्जयीय अपराधी को राजस्थान पुलिस बैतूल लेकर आई थी। यहां पर जिला चिकित्सालय में आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा था इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। अब फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


जिला अस्पताल से हुआ फरार


प्राप्त जानकारी के अनुसार अफीम के मामले में शातिर आरोपी गोपाल बंजारा को राजस्थान पुलिस बैतूल लेकर आई थी। यहां पर उसे जेल दाखिला कराना था लेकिन जेलर ने आरोपी का मेडिकल कराने के लिए कहा जिस पर राजस्थान की पुलिस आरोपी को लेकर उसे जिला चिकित्सालय लाई थी। यहीं से आरोपी फरार हो गया। आरोपी के अस्पताल से भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब पुलिस आरोपी को तलाशने जुट गई है।


पहले बैतूल पुलिस ने किया था गिरफ्तार


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी गोपाल बंजारा अफीम की खेती सहित तस्करी के मामले में अंतरराज्यीय आरोपी है। बैतूल पुलिस आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर बैतूल लेकर आई थी। आरोपी पर चूंकि राजस्थान में भी कई मामले दर्ज है इसलिए राजस्थान पुलिस बैतूल से लेकर राजस्थान गई थी। पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस आरोपी गोपाल बंजारा को लेकर बैतूल आयी थी जहां उसे जेल दाखिला कराना था। जेलर द्वारा आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल दाखिला कराने की बात कहने पर राजस्थान पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची थी। यहीं से आरोपी फरार हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में वह भागते हुए नजर भी आ रहा है।


राजस्थान पुलिस की लापरवाही आई सामने


जिला अस्पताल के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजस्थान पुलिस आरोपी को बिना हथकड़ी के लेकर आई थी। ओपीडी में डॉक्टर को चेक कराने के बाद उसे ईसीजी कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने मौका देकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एनडीपीएस जैसे गंभीर मामले के आरोपी का इस तरह से भाग जाना सीधे तौर पर राजस्थान पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। जानकार बताते हैं कि इस शातिर बदमाश को पकडऩे में बैतूल पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी थी और इसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था।


की गई नाकाबंदी


आरोपी के भागने के जब राजस्थान पुलिस ने बैतूल पुलिस को इसकी सूचना दी तो बैतूल पुलिस ने नाकाबंदी की है। इसके अलावा सभी थाने और पुलिस चौकियों को इसकी जानकारी दी गई है। जिले की सीमा से बाहर जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग की जा रही है। बैतूल पुलिस के जानकार अधिकारी बता रहे हैं कि आरोपी को तलाशने में सभी थानों की पुलिस जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...