Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Accidents: पिकनिक मनाकर लौट रहे वकीलों की कार पलटी
Uncategorized

Accidents: पिकनिक मनाकर लौट रहे वकीलों की कार पलटी

पिकनिक मनाकर लौट रहे वकीलों

राजडोह मोड़ पर हादसे में एक की मौत, 5 घायल

Accidents: बैतूल। पिकनिक मनाने के लिए वकील नावघाट सारनी गए हुए थे। वहां से लौटते समय राजडोह मोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में जहां एक वकील की मौत हो गई वहीं पांच वकील घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात में सारणी के नावघाट के पास रविवार रात वकीलों से भरी एक कार राजडोह टर्निंग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सलैया निवासी वकील सुरेश सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य पांच वकील घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी और सारनी के अस्पतालों में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


तेज रफ्तार में थी कार, ये हुए घायल


घटना के समय कार तेज रफ्तार में थी। कार में सवार वकील राकेश महाले ने बताया कि वे सभी नावघाट घूमने गए थे। लौटते समय नावघाट के पास स्थित राजडोह की टर्निंग पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे के वक्त कार सूरज तिवारी चला रहे थे। टक्कर के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कुछ हद तक चोटों से राहत मिली। हादसे में बसंत साकरे (सारनी), रामपत गुव्हाडे (शोभापुर), सतीश मालवीय (शिभपुर), सूरज तिवारी (बगडोना) और राकेश महाले (सारनी) घायल हुए है।


घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर


बसंत साकरे, रामपत गव्हाडे और सतीश मालवीय को पहले घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं सूरज तिवारी और राकेश महाले का इलाज एमपीपीजीसीएल अस्पताल सारनी में किया गया। बाद में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राकेश महाले ने छुट्टी ले ली है, जबकि सूरज तिवारी को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक वकील सुरेश सुमन की अंत्येष्टि आज सोमवार को सलैया में की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...