Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Havoc: देशभर में भारी बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, कुल्लू में बादल फटा
Uncategorized

Havoc: देशभर में भारी बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, कुल्लू में बादल फटा

देशभर में भारी

अब तक 8 मौतें, कई लापता

Havoc:नई दिल्ली | देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और दिल्ली को छोड़ लगभग सभी राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 26 जून तक देश में औसतन 146.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर यह मात्रा 134.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी इस बार अब तक 12.3% अधिक वर्षा हो चुकी है। बारिश से एक ओर जहां तापमान में राहत है, वहीं बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।


उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे फिर बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। रास्ते पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर यात्रियों को पास के जंगल के वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित निकाल रही हैं


हिमाचल: कुल्लू में बादल फटा, 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को लगातार 5 स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आईं।
इनमें जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा), स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), और धर्मशाला के खनियारा शामिल हैं।
इन घटनाओं में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं


जम्मू-कश्मीर: बाढ़ में बहकर 3 की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में बादल फटने और तेज बारिश से आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


गुजरात: अहमदाबाद और सूरत में बाढ़ जैसे हालात

गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में लगातार दूसरे दिन मूसलाधार बारिश जारी है
अहमदाबाद में निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए हैं।


मौसम विभाग का अलर्ट: कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।


सरकार और प्रशासन सतर्क

बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने आपात दलों को हाई अलर्ट पर रखा है। लोगों से बिना आवश्यकता यात्रा न करने, और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...