बूथ क्रं. 339 पर पहुंचे हेमंत खण्डेलवाल
बैतूल। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के पाढर मंडल के बूथ क्रं. 339 पर पहुंचकर मन की बात सुनी। श्री खण्डेलवाल के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मन की बात कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा बाई उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित ग्रामीणों के साथ श्री खण्डेलवाल ने मन की बात सुनी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मन की बात में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सफल वापसी पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं मध्यप्रदेश सहित देश के प्रमुख ऐतिहासिक किलो और विशेषकर मराठा किलो के अतुल्रीय शौर्य का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न सकारात्मक विचार भी सांझा किए। श्री खण्डेलवाल ने बताया कि जन-जन को एक सूत्र में पिराने और विकसित भारत निर्माण के लिए मार्गदर्शित करने वाले इस संवाद को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया।
Leave a comment