Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Earthquake: 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, प्रशांत क्षेत्र में सुनामी अलर्ट
Uncategorized

Earthquake: 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, प्रशांत क्षेत्र में सुनामी अलर्ट

8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, प्रशांत

Earthquake: कामचटका (रूस): रूस के पूर्वी तटीय प्रायद्वीप कामचटका में बुधवार सुबह 4:54 बजे (भारतीय समयानुसार) धरती तब कांप उठी जब 8.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप दुनिया के इतिहास में छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र 19.3 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

भयंकर सुनामी की लहरें


भूकंप के कुछ ही देर बाद कामचटका के तटों पर 5 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठीं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने इसे दशकों में सबसे विनाशकारी भूकंप बताया। एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचने की पुष्टि की गई है।

प्रशांत महासागर क्षेत्र में हाई अलर्ट


भूकंप के झटकों और सुनामी के खतरे को देखते हुए प्रशांत महासागर के चारों ओर बसे देशों ने हाई अलर्ट जारी किया है:

  • जापान: टोक्यो में 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को खाली करा लिया गया है।
  • जापान के उत्तरी तट पर 40 सेंटीमीटर ऊंची लहरें पहले ही पहुंच चुकी हैं।
  • NHK टेलीविजन के अनुसार, पहली सुनामी लहरें देश के पूर्वी तटों पर आ चुकी हैं।

अन्य प्रभावित क्षेत्र

  • अमेरिका: अलास्का और हवाई द्वीप तक सुनामी की लहरें पहुंच चुकी हैं।
  • कैलिफोर्निया में लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
  • चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, पेरू और मेक्सिको ने अपने तटीय क्षेत्रों में सुनामी अलर्ट घोषित किया है।

भविष्य की चेतावनी


जापान सरकार का कहना है कि यह केवल एक दिन की घटना नहीं हो सकती, बल्कि अगले कुछ दिनों तक भी सुनामी की लहरें आती रह सकती हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...