Thursday , 16 April 2026
Home Uncategorized Election: उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया, विपक्ष से समर्थन की कोशिश
Uncategorized

Election: उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया, विपक्ष से समर्थन की कोशिश

उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए ने

Election: नई दिल्ली। आगामी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की।

भाजपा ने कहा कि वह विपक्ष से भी बातचीत करेगी ताकि निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। इस सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की और राधाकृष्णन के पक्ष में समर्थन मांगा।

चुनावी प्रबंधन

  • चुनाव की देखरेख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को चुनाव एजेंट बनाया गया है।
  • मतदान और मतगणना दोनों ही 9 सितंबर को होंगी।

सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर

  • जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर (तमिलनाडु)।
  • 1974 में 16 वर्ष की आयु में जनसंघ से राजनीतिक यात्रा की शुरुआत।
  • 1998 और 1999 में कोयंबटूर से सांसद निर्वाचित।
  • 2006 में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बने।
  • 2016–2020 तक कॉयर बोर्ड अध्यक्ष रहे, इस दौरान भारत का कॉयर निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा।
  • वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

राधाकृष्णन को उनकी साफ-सुथरी छवि, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है। वे पेशे से कृषक और उद्योगपति हैं तथा बीबीए की पढ़ाई वी.ओ.सी. कॉलेज, तूतीकोरिन से की है।

उपराष्ट्रपति पद रिक्त क्यों?

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन यानी 21 जुलाई को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह पद खाली है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...