Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Assault: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला
Uncategorized

Assault: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

दिल्ली सीएम रेखा

सिर में आई चोट; आरोपी गुजरात का रहने वाला

Assault: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक गुजरात के व्यक्ति ने हमला कर दिया जिससे उनके सिर में चोट पहुंची है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा- आरोपी ने सीएम का हाथ पकडक़र खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है। हमले की पुष्टि करते हुए दिल्ली सीएम ऑफिस ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज किया जा रहा है। साभार…

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...