Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Vastu: आस्था और अध्यात्म: केले के पौधे का महत्व और खास उपाय
Uncategorized

Vastu: आस्था और अध्यात्म: केले के पौधे का महत्व और खास उपाय

आस्था और अध्यात्म: केले के पौधे का

Vastu: देवघर। सनातन धर्म में अनेक वृक्ष और पौधे अत्यंत पूजनीय माने गए हैं। तुलसी, पीपल, बरगद और आम की तरह केला का पौधा भी विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। यही कारण है कि हर घर में केले का पौधा होना सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि केला का पौधा भगवान विष्णु का प्रतीक है, इसलिए उनकी पूजा में केले का भोग चढ़ाना अनिवार्य माना गया है। यदि पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना की जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास होता है।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

  1. गुरुवार को पौधा लगाएँ – यदि घर में केले का पौधा नहीं है तो गुरुवार को इसे लगाना शुभ माना जाता है।
  2. षोडशोपचार पूजा करें – गुरुवार का व्रत रखकर संध्या के समय पौधे के पास घी का दीपक जलाना अत्यंत फलदायी है।
  3. जड़ का विशेष उपाय – केले की जड़ में चना, जल और हल्दी की गांठ डालकर उसे तिजोरी या दुकान के गल्ले में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन की वृद्धि होती है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इन उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से घर में कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती तथा परिवार पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...