Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Number Update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान
Uncategorized

Number Update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट

बैंक, UPI और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है सही नंबर, जानिए पूरा ऑनलाइन तरीका

Number Update: बिजनेस डेस्क। आज आधार कार्ड सिर्फ पहचान पत्र नहीं बल्कि बैंक अकाउंट, UPI, पेंशन, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं की कुंजी बन चुका है। लेकिन अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है या बदल गया है, तो OTP नहीं आने से कई जरूरी सेवाएं रुक सकती हैं। ऐसे में समय पर मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी है।


आधार सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे लें

आधार में मोबाइल नंबर बदलने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होता है। इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर पहले से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. My Aadhaar सेक्शन में जाकर Book an Appointment पर क्लिक करें।
  3. अपना शहर या नजदीकी आधार केंद्र चुनें और Proceed पर क्लिक करें।
  4. मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर OTP से लॉगिन करें।
  5. Resident Type चुनें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  6. New Mobile Number विकल्प पर क्लिक कर नया नंबर दर्ज करें।
  7. अपनी सुविधा से तारीख और समय चुनें।
  8. सारी जानकारी जांचकर Submit करें।
  9. तय समय पर आधार केंद्र जाकर बायोमेट्रिक देकर नंबर अपडेट कराएं।

mAadhaar ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

अब आप अपने स्मार्टफोन से भी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

ऐसे करें अपडेट:

  1. mAadhaar ऐप खोलें और Update Aadhaar Online पर जाएं।
  2. OTP या फेस स्कैन से वेरिफिकेशन करें।
  3. नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. जरूरी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. सबमिट करते ही आपको रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना?

  • बैंक और UPI ट्रांजैक्शन
  • सरकारी योजनाओं का लाभ
  • पेंशन, सब्सिडी और DBT
  • ऑनलाइन आधार सेवाएं
  • OTP वेरिफिकेशन
  • साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...