Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Gift: महिलाओं के लिए नई सौगात: ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना शुरू, 1000 करोड़ खर्च करेगी सरकार
Uncategorized

Gift: महिलाओं के लिए नई सौगात: ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना शुरू, 1000 करोड़ खर्च करेगी सरकार

महिलाओं के लिए नई सौगात: ‘एक

Gift: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार इस महीने लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त 10 से 15 सितंबर के बीच जारी करने जा रही है। इसी बीच महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी गई है। सरकार ने नई परियोजना ‘एक बगिया मां के नाम’ की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं को अपनी निजी भूमि पर फलदार पौधे लगाने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

1000 करोड़ का प्रावधान

राज्य सरकार इस योजना पर 1000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

  • स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को निजी भूमि पर बगिया तैयार करनी होगी।
  • पौधारोपण, खाद-पानी, फेंसिंग और 50 हजार लीटर क्षमता वाले पानी संग्रहण कुंड के लिए सरकार से आर्थिक मदद दी जाएगी।

पंजीयन लक्ष्य से अधिक

योजना का संचालन मनरेगा परिषद और MPSEDC द्वारा विकसित एप से किया जा रहा है।

  • लक्ष्य: 31,300 पंजीयन
  • वास्तविक: अब तक 40 हजार से अधिक महिलाएं रजिस्टर कर चुकी हैं।

अभियान 15 सितंबर तक

  • पौधारोपण अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा।
  • मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन और सॉफ्टवेयर आधारित ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

30 लाख पौधों का लक्ष्य

योजना के तहत प्रदेश की 9,662 ग्राम पंचायतों में 30 लाख से अधिक फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
ये बगिया न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार भी बनेंगी।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...