Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Inauguration: तिरुपति मंदिर में भक्तों की भीड़ संभालेगा एआई, नायडू करेंगे आईसीसी का उद्घाटन
Uncategorized

Inauguration: तिरुपति मंदिर में भक्तों की भीड़ संभालेगा एआई, नायडू करेंगे आईसीसी का उद्घाटन

तिरुपति मंदिर में भक्तों की भीड़ संभालेगा

Inauguration: तिरुमाला। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू यहां एआई-इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICC) का शुभारंभ करेंगे। यह भारत में किसी मंदिर स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल बताई जा रही है।

कैसे होगा भीड़ प्रबंधन?

  • नया आईसीसी वैकुंठम-1 परिसर में स्थापित किया गया है।
  • इसमें लगी विशाल डिजिटल स्क्रीन मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड दिखाएगी।
  • 25 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी करेगी।
  • एआई कैमरे कतार में खड़े तीर्थयात्रियों की संख्या गिनेंगे और दर्शन के लिए प्रतीक्षा समय का अनुमान लगाएंगे।

प्रणाली की खासियतें

  • 3डी मैपिंग से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान होगी।
  • भीड़ को रीरूट कर जाम या धक्का-मुक्की की स्थिति से बचा जाएगा।
  • एआई चोरी या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर सकेगा।
  • गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने में आसानी होगी।
  • अलीपिरी समेत रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाकर यात्रा की शुरुआत से ही भक्तों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...