Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Fire: तीन मंजिला दुकान और गोदाम जलकर खाक
Uncategorized

Fire: तीन मंजिला दुकान और गोदाम जलकर खाक

तीन मंजिला दुकान

दीपावली का सजावटी सामान राख में तब्दील

Fire: जबलपुर। शनिवार तड़के शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गलगला मुकादमगंज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यहां स्थित एक तीन मंजिला दुकान और गोदाम में आग लग गई, जिसमें दीपावली के लिए रखा सजावटी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि आग तड़के लगी, उस समय बाजार खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर देखते ही देखते ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। दुकान परमल तेलनी की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 25 ट्रिप पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया गया। सहायक अधीक्षक राजेंद्र पटेल ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि टीम को पहले जेसीबी से दुकान का शटर तोड़ना पड़ा, उसके बाद अंदर से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

दमकलकर्मियों की तत्परता से समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, वरना आसपास की दुकानें और आवासीय मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन धुआं निकलने के कारण राहत और जांच कार्य जारी है। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...