Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Bridge: नर्मदा नदी पर बन रहा दूसरा पुल — 68 करोड़ की लागत से 70 गांवों को मिलेगा सीधा संपर्क
Uncategorized

Bridge: नर्मदा नदी पर बन रहा दूसरा पुल — 68 करोड़ की लागत से 70 गांवों को मिलेगा सीधा संपर्क

नर्मदा नदी पर बन रहा दूसरा पुल

Bridge:धार। धार-बड़वानी सीमा पर नर्मदा नदी पर छोटा बड़दा में दूसरा पुल तेजी से आकार ले रहा है। 68 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पुल 750 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इसका निर्माण कार्य 2 अगस्त 2024 से शुरू हुआ था।

ब्रिज कॉर्पोरेशन के सब इंजीनियर गोरेलाल सोलंकी के अनुसार, पुल के 17 में से 14 पिलर तैयार हो चुके हैं। शेष तीन पिलरों का काम फिलहाल नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण रोका गया है।

निर्माण एजेंसी का लक्ष्य है कि पुल का कार्य 36 माह में पूरा कर 1 जून 2027 तक इसे यातायात के लिए शुरू कर दिया जाए।

पुल बनने से धार और बड़वानी जिले के 70 से अधिक गांवों को सीधा संपर्क मार्ग मिलेगा। वर्तमान में लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए 50 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ता है। पुल चालू होने के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी और व्यापारिक संपर्क एवं क्षेत्रीय आवागमन में तेजी आएगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...