Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Betul News: आठनेर में सरकारी नाले पर कब्जा: कबाड़ी ने किया अतिक्रमण, नगर परिषद मौन
Uncategorized

Betul News: आठनेर में सरकारी नाले पर कब्जा: कबाड़ी ने किया अतिक्रमण, नगर परिषद मौन

आठनेर में सरकारी नाले पर कब्जा:

Betul News: आठनेर। नगर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी नाले की जमीन पर शाहिद कबाड़ी ने अवैध कब्जा कर लिया है। नाले की भूमि पर लंबा-चौड़ा निर्माण कार्य किए जाने के बावजूद नगर परिषद और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौन है। स्थानीय नागरिकों और पार्षदों की शिकायतों के बाद भी अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है।

बरसात के दिनों में इस अतिक्रमण के कारण नाले का पानी निकल नहीं पाता और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर परिषद द्वारा नाले में लाखों रुपए खर्च कर कॉटन वॉल तैयार की गई थी, लेकिन कबाड़ी ने उस पर भी कब्जा जमाए रखा है। नतीजा यह है कि बड़ा नाला धीरे-धीरे छोटा होता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जहां मात्र 500 वर्गफुट का रकबा दर्ज है, वहां करीब 3000 वर्गफुट में पक्का निर्माण कर लिया गया है। इसके बावजूद न तो पटवारी ने स्थल निरीक्षण किया और न ही नगर परिषद ने कोई सख्त कदम उठाया।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक, नालों से 9 मीटर दूरी के भीतर कोई भी निर्माण अतिक्रमण माना जाता है। इसके बावजूद यहां खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।

इस मामले में जब नगर परिषद सीएमओ करूण सिंह उइके से बात की गई, तो उन्होंने कहा —

“मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी, रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...