Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized The cold will increase: मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी सर्दी: अगले तीन दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना
Uncategorized

The cold will increase: मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी सर्दी: अगले तीन दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना

मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी सर्दी: अगले तीन

The cold will increase: भोपाल।: मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी सर्दी: अगले तीन दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम अब बदलने लगा है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिससे वातावरण में नमी घटने और बादलों के छंटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका असर तापमान पर भी दिखने लगा है — दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि रातें ठंडी होने लगी हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में और रात का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।

🌬️ पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा हवा का रुख

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि फिलहाल उत्तरी पंजाब और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में सक्रिय है, जिससे जुड़ी एक द्रोणिका रेखा भी बनी हुई है। इसके अतिरिक्त पंजाब के समीप एक प्रेरित चक्रवात भी विकसित हुआ है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। गुरुवार से इसके आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद हवा का रुख उत्तरी दिशा की ओर मुड़ेगा। परिणामस्वरूप, उत्तर भारत की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी और सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...