Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Inauguration: महिला टी-20 टूर्नामेंट का उद्घाटन
Uncategorized

Inauguration: महिला टी-20 टूर्नामेंट का उद्घाटन

महिला टी-20 टूर्नामेंट

केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

Inauguration: बैतूल। महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए सामाजिक संस्था पंख के तत्वावधान में डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से टी-20 टूर्नामेंट का आज टिकारी के एनसीए क्रिकेट मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, विधायकगण डॉ. योगेश पंडाग्रे, गंगाबाई उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, नपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, सामाजिक संस्था पंख की प्रमुख एवं आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर रितु खण्डेलवाल, आयोजन समिति की श्रीमती नीलम वागद्रे, भाजपा नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, सुश्री माधुरी साबले, कृष्णा गायकी, कमलेश सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी मौजूद थे। टूर्नामेंट के शुभारंभ के पश्चात अतिथिगणों ने महिला खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है इसका उदाहरण है कि देश की महिला क्रिकेटरों ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया और वल्र्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। ऐसे ही बैतूल की भी महिला क्रिकेटर आने वाले समय में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...