Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized A unique decision : बेटे की गवाही के आधार पर कोर्ट ने तलाक किया निरस्त
Uncategorized

A unique decision : बेटे की गवाही के आधार पर कोर्ट ने तलाक किया निरस्त

बेटे की गवाही के आधार पर कोर्ट ने

A unique decision : बैतूल । अपर जिला न्यायाधीश आमला कोर्ट ने एक अनूठा फैसला सुनाते हुए पति-पत्नी के बीच एकपक्षीय तलाक को निरस्त कर दिया। इस फैसले का आधार दोनों के बेटे की गवाही को बनाया गया।

क्या है मामला?

🔹 2013 में प्रेम विवाह करने वाले इस दंपती के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी ने तलाक की अर्जी दी।
🔹 पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शराब का आदी है और परिवार की जिम्मेदारियां नहीं निभाता
🔹 पति ने पत्नी पर झूठे आरोप लगाने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप लगाया।
🔹 पति की गैरमौजूदगी में कोर्ट ने एकपक्षीय तलाक मंजूर कर दिया

पति ने किया तलाक को चुनौती

पति के वकील राजेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि वह पत्नी के साथ दांपत्य जीवन बिताना चाहता है और बेटा भी पिता के साथ रहता है

बेटे की गवाही बनी निर्णायक

✅ बच्चे ने कोर्ट में कहा कि वह माता-पिता दोनों के साथ रहना चाहता है
✅ उसने यह भी बताया कि मां से काफी समय से मुलाकात नहीं हुई
दहेज प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के आरोप साबित नहीं हुए

कोर्ट का फैसला

👉 बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अदालत ने तलाक को निरस्त कर दिया
👉 कोर्ट ने दंपती को एक साथ रहने और रिश्ते को सुधारने का अवसर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...