Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized landslide victory: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज, CM हाउस में नेताओं का तांता
Uncategorized

landslide victory: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज, CM हाउस में नेताओं का तांता

बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद

landslide victory: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को भारी बहुमत मिलने के बाद पटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास (CM हाउस) में नेताओं का लगातार आना-जाना जारी है। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी पहुंचे, जिसके बाद चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी CM हाउस पहुंचे।

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वे अपने हाथों में जीते हुए उम्मीदवारों की सूची लेकर आए। इसी क्रम में फुलवारी के नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक भी CM हाउस पहुंचे।

CM फेस को लेकर दो तरह के बयान

JDU का बयान – नीतीश ही विकल्प

JDU नेता श्याम रजक ने स्पष्ट कहा—

“बिहार में नेतृत्व का एक ही भरोसेमंद चेहरा है—नीतीश कुमार। उनके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।”

शपथ ग्रहण की तारीख पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे।

BJP का बयान – सभी दल मिलकर तय करेंगे

BJP नेता विनोद तावड़े ने कहा था कि

“सभी पार्टी एक साथ बैठकर तय करेंगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा।”

अब तक CM हाउस पहुंचने वाले प्रमुख नेता

  • चिराग पासवान
  • विजय कुमार चौधरी
  • सुनील कुमार
  • मनीष वर्मा
  • अरुण मांझी
  • इंजीनियर शैलेन्द्र
  • JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
  • कृष्ण कुमार मंटू
  • ललन सिंह
  • JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा
  • श्याम रजक
  • नितिन नवीन
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...