Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Big Bang: पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका: सैंपलिंग के दौरान विस्फोट, 9 की मौत, 32 घायल
Uncategorized

Big Bang: पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका: सैंपलिंग के दौरान विस्फोट, 9 की मौत, 32 घायल

पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका: सैंपलिंग के

Big Bang:श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात लगभग 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज 92 आर्मी बेस हॉस्पिटल और SKIMS सौरा में जारी है।

हादसा कैसे हुआ?

अधिकारियों के अनुसार, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त किए गए विस्फोटक की सैंपलिंग कर रही थी।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक लाया गया था या केवल उसका कुछ हिस्सा।

डीजीपी का बयान

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि,

“यह एक हादसा था। सैंपलिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ।”

मृतकों में शामिल

मारे गए 9 लोगों में—

  • 1 इंस्पेक्टर
  • 3 फॉरेंसिक टीम सदस्य
  • 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्राफर
  • 2 राजस्व अधिकारी
  • 1 दर्जी (टेलर)

विस्फोटक कहां से आया था?

यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था।
गनई पहले ही दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट केस में गिरफ्तार है, जिसमें 10 नवंबर को हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...