Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Frustration: बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद विभागों का बंटवारा, राहुल गांधी की रैलियों का नहीं मिला फायदा
Uncategorized

Frustration: बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद विभागों का बंटवारा, राहुल गांधी की रैलियों का नहीं मिला फायदा

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड

Frustration: बिहार विधानसभा चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को नीतीश कुमार सरकार के विभागों का बंटवारा भी तय हो गया। जहां एनडीए कार्यकर्ता और नेता जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन खेमे में मायूसी साफ दिखाई दे रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार किया था, लेकिन इसका लाभ चुनाव परिणामों में दिखाई नहीं दिया।


राहुल गांधी की 13 सभाएं, लेकिन स्ट्राइक रेट मात्र 8%

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 7 जिलों की 51 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कुल 13 चुनावी सभाएं कीं, लेकिन इन 51 सीटों में से कांग्रेस केवल 4 सीटें जीत पाई।
कांग्रेस का स्ट्राइक रेट मात्र 8% रहा, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


चुनाव के दौरान बेगूसराय में ‘मछली पकड़ते’ दिखे राहुल गांधी

चुनावी माहौल में कई बार नेताओं की दिलचस्प झलकियां देखने को मिलती हैं।
बिहार चुनाव के दौरान बेगूसराय में रैली के दौरान राहुल गांधी की एक अलग छवि सामने आई।
तालाब के पास मछली पकड़ते लोगों को देख वे खुद भी तालाब में उतर गए।
उनके साथ कन्हैया कुमार और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।


नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा: गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास

एनडीए की प्रचंड जीत के साथ बनी नीतीश कुमार की नई सरकार में विभागों का बंटवारा चर्चा का विषय बन गया है।
पहली बार ऐसा हुआ है कि नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं रहेगा।
इस बार गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है।
अब राज्य की कानून-व्यवस्था, पुलिस विभाग और सुरक्षा मामलों की प्रत्यक्ष रिपोर्टिंग सम्राट चौधरी को होगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...