Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Accidents: कुर्सियों से लदी पिकअप टूटकर दो टुकड़ों में बटी
Uncategorized

Accidents: कुर्सियों से लदी पिकअप टूटकर दो टुकड़ों में बटी

कुर्सियों से लदी पिकअप टूटकर दो

हादसे में बाल-बाल मचा पिकअप का चालक

Accidents: भीमपुर। विकासखंड के अंतर्गत दामजीपुरा रोड पर गाड़ाघाट से दामदेही मार्ग पर कुर्सियों से भरी एक महिंद्रा पिकअप वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। भारी लोड के कारण वाहन का चेचिस बीच में से ही टूट गया और वह दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे का दृश्य बेहद भयावह था, लेकिन गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में दामदेही की ओर जा रहा था। अचानक नियंत्रण खोने पर चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन भारी लोड के बोझ तले वाहन सडक़ पर जमीन टच हो गया। वाहन के आगे का हिस्सा बीच से अलग होते हुए दिखाई दे रहा है।

गनीमत रही वाहन वहीं रुक गया। कुर्सियां सडक़ पर करवट हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण ने चालक को तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को वाहन के से बाहर निकाला। यह हादसा ओवरलोडिंग की वजह से हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण सडक़ों पर भारी वाहनों का संचालन बिना सुरक्षा मानकों के जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने चालान काटने और जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों ने सडक़ की मरम्मत और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...