Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Politics heated up.: छिंदवाड़ा की राजनीति गरमाई, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के बयान पर मचा बवाल
Uncategorized

Politics heated up.: छिंदवाड़ा की राजनीति गरमाई, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के बयान पर मचा बवाल

छिंदवाड़ा की राजनीति गरमाई, भाजपा

पाल समाज के कार्यक्रम में दिया विवादित बयान, ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों में नाराजगी

Politics heated up.:छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के एक विवादित बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। उनके बयान को लेकर ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने कहा,
“छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।”
इसके बाद उन्होंने पंडित समाज को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे

सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की मौजूदगी में दिया बयान

यह बयान उस समय दिया गया, जब मंच पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू भी मौजूद थे, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पंडित समाज को लेकर टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश

अपने भाषण में यादव ने आगे कहा कि पंडित समाज पूजा भी करना चाहता है, ज्ञान भी देना चाहता है और सत्ता भी अपने हाथ में रखना चाहता है। इसी टिप्पणी को लेकर अब विरोध तेज हो गया है।
ब्राह्मण समाज और अन्य सामाजिक संगठनों ने इस बयान को अपमानजनक और समाज को बांटने वाला करार दिया है। कई संगठनों ने भाजपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग भी शुरू कर दी है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं शेषराव यादव

यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी सार्वजनिक मंच से ‘भैया में भैया’ नारे को लेकर दिए गए बयान पर उन्हें भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री द्वारा फटकार लगाई जा चुकी है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...