Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी
Uncategorized

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

दामजीपुरा आगजनी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्राम
आईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा

Arrest: बैतूल। गाय से अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दामजीपुरा में उपजे तनाव के बाद आक्रोशित भीड़ ने सात दुकानों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। तनाव के चलते भारी पुलिस बल दामजीपुरा में तैनात किया गया था और इस घटना को लेकर आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे भी दामजीपुरा पहुंचे थे। स्थिति पर नजर रखने के लिए एसपी वीरेंद्र जैन ने रात्रि विश्राम मोहदा में किया। आगजनी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। दामजीपुरा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बैतूल सहित आसपास के जिलों का फोर्स यहां बुलाया गया है।


गाय से हबीब उर्फ हब्बू ने किया था कुकृत्य


पुलिस ने बताया कि 01 फरवरी 2026 को फरियादी चंचल सिंह राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम रातामाटी, खेड़ी सांवलीगढ़, थाना कोतवाली, जिला बैतूल द्वारा थाना मोहदा में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि ग्राम दामजीपुरा में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। उक्त घटना से संबंधित वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी फरियादी द्वारा दी गई। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना मोहदा में आरोपी हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम दामजीपुरा के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


पुलिस ने स्थिति पर पाया नियंत्रण


प्रकरण की गंभीरता एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोहदा विष्णु प्रसाद मौर्य द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन एवं प्रभारी कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी मोहदा तथा पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल से पुलिस बल को त्वरित रूप से घटनास्थल पर भेजा गया, जहां स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लिया गया।


आरोपी को किया गिरफ्तार


घटना की सूचना के पश्चात ग्राम दामजीपुरा में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हुई, जिसके दौरान आरोपी के घर में आगजनी की घटना सामने आई। उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा वर्तमान में स्थिति पूर्णत: शांत एवं नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसे शीघ्र ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है।


पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील


पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस कानून के अनुसार निष्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...