Friday , 24 January 2025
Home Active Betul News | मधु मक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण की मौत
Activeबैतूल आस पास

Betul News | मधु मक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण की मौत

Betul News | Villager injured in honey bee attack dies

Betul Newsमुलताईथाना क्षेत्र के ग्राम करपा में गुरुवार की दोपहर एक अंत्येष्टि में गए लोगो पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिसमे करीब 35 लोग घायल हो गए थे। जिसमें से करपा निवासी एक ग्रामीण की नगर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। ग्राम करपा के सरपंच राजू हजारे ने बताया गुरुवार की दोपहर करपा सहित आसपास के गांव के ग्रामीण ग्राम के मोक्षधाम में एक अंत्येष्टि में गए हुए थे। इस दौरान मधु मक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

मधु मक्खियों के काटने से ग्राम सहित अन्य ग्रामों के करीब 35 लोग घायल हो गए थे।जिसमे से कुछ घायलों ने ग्राम में तो कुछ ग्रामीणो ने नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। ग्राम करपा निवासी रमेश पिता किसनलाल नगदे 42 साल शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नगर के सरकारी अस्पताल पहुचकर अपना इलाज करा रहा था। जिसकी हालत गंभीर होने से डाक्टर ने जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया था। जिसे परिजन उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में लगे।लेकिन उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। जिसे पीएम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Crime news:रेत के लेनदेन को लेकर चली गोली, फायरिंग में युवक घायल

विवाद में चार फायर हुए ,पुलिस पहुंची मौके पर शाहपुर(शैलेंद्र गुप्ता)जिले के...

Betul news:बैतूलबाजार से दूसरे जिला अध्यक्ष बने सुधाकर पंवार

भाजपा में पंवार समाज को दो प्रमुख पद मिले बैतूल। लंबे समय...

Betul BJP News : सुधाकर पवार बने भाजपा जिला अध्यक्ष 

Betul BJP News – बैतूल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बैतूल जिले के...