Saturday , 11 April 2026
Home Uncategorized Traumatic event: शराब के नशे में खेत में जहर पीने से महिला की मौत
Uncategorized

Traumatic event: शराब के नशे में खेत में जहर पीने से महिला की मौत

शराब के नशे में खेत में जहर पीने से

Traumatic event: बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पानबेहरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय महिला ने शराब के नशे की हालत में खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान मथुरा पति जयराम धुर्वे (45) निवासी ग्राम पानबेहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच महिला अत्यधिक शराब के नशे में थी। इसी दौरान उसने खेत में जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे, उल्टियां हुईं और हालत गंभीर हो गई।

परिजन तत्काल उसे आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। बुधवार सुबह हालत और बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

महिला के पति जयराम धुर्वे ने बताया कि उसकी पत्नी को शराब पीने की लत थी और परिवार के समझाने के बावजूद वह इसे छोड़ नहीं पाई थी। मृतका के चार बच्चे हैं — तीन बेटियां और एक बेटा। वह परिवार के साथ खेती का काम करती थी। बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...