Saturday , 6 December 2025
Home Uncategorized Award Shows: बालाजीपुरम में एक लाख रूपये का जूडी अवार्ड शो आज
Uncategorized

Award Shows: बालाजीपुरम में एक लाख रूपये का जूडी अवार्ड शो आज

बालाजीपुरम में एक लाख रूपये का जूडी

सेंड आर्टिस्ट और मुंबई की म्युजिकल टीम का होगा कार्यक्रम

Award Shows: बैतूल। जिस घड़ी का लंबे समय से इंतजार था वह घड़ी आखिर आ ही गई। अब आज मंगलवार 11 नवंबर को उस पहली जूडी अवार्ड विजेता का नाम घोषित होगा जिसने घर-परिवार और समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

भारत के पांचवेधाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल मप्र में द जूडी अवार्ड फाऊंडेशन के व्दारा कल मंगलवार 11 नवंबर को ऐसी किसी घरेलू महिला को एक लाख रूपये के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसने घर-परिवार के साथ समाज के लिए कुछ योगदान देने का प्रयास किया। इसके साथ ही नामांकित करने वाले को भी 25 हजार के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

फाउंडेशन के संयोजक सुनील व्दिवेदी और रितेश शुक्ल ने बताया कि 11 नवंबर मंगलवार शाम को 5 बजे से द जूडी अवार्ड शो आरंभ होगा। इसमें मुंबई से आए सेंड आर्टिस्ट जयेश बोरसे अपना प्रदर्शन करेगे। वहीं डाक्युमेंटरी भी दिखाई जाएगी। इसके साथ अवार्ड की घोषणा होगी और उसके बाद म्युजिकल शो होगा। सभी के भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।

बालाजीपुरम के प्रमुख पुजारी असीम पंडा स्वामी ने बताया कि ठंड को देखते सभी के कुर्सियों की और अलाव की व्यवस्था की गई है और अवार्ड के आंगुतकों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जिस तरह लोगों ने उत्साह दिखाया है वह अद्भुत है। हम सभी इसमें सहभागी होकर इसे सफल बनाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Big initiative: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने सरकार की बड़ी पहल: निजी डॉक्टरों की सेवाएँ होंगी शामिल

PG डॉक्टरों को मिलेगा विशेषज्ञों जैसा वेतन Big initiative: भोपाल। प्रदेश में...

Sightseeing tour: बांधवगढ़ कबीर गुफा दर्शन यात्रा, 5000 श्रद्धालु करेंगे 15 किमी पैदल चढ़ाई

Sightseeing tour: उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल अगहन पूर्णिमा पर...

Inauguration: दिसंबर में भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन

Inauguration: भोपाल। राजधानी भोपाल की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम...