Friday , 10 April 2026
Home Uncategorized Respect: 22 विभूतियों का ‘सांझवीर टाइम्स प्रतिष्ठा अलंकरण’ से सम्मान
Uncategorized

Respect: 22 विभूतियों का ‘सांझवीर टाइम्स प्रतिष्ठा अलंकरण’ से सम्मान

22 विभूतियों का ‘सांझवीर टाइम्स

Respect: बैतूल। वृंदावन गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में सांझवीर टाइम्स द्वारा 22 प्रतिभाओं को ‘प्रतिष्ठा अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन विभूतियों को जनप्रतिनिधियों ने मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सांझवीर टाइम्स के संपादक पंकज सोनी एवं उनकी टीम ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि यह अलंकरण उन व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों से न केवल बैतूल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल भी कायम की। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और शहरवासी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...