Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’
Uncategorized

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर

Alliance: डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र के मालेगांव में महानगरपालिका के महापौर और उपमहापौर चुनाव से पहले राजनीति ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। वर्षों से एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मालेगांव महानगरपालिका में हाथ मिला लिया है। दोनों दलों के पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाड़ी’ नाम से एक नया राजनीतिक मोर्चा खड़ा कर दिया है, जिससे नगर निगम की सत्ता की बाज़ी पूरी तरह पलट गई है।

5 पार्षदों का नया पावर ब्लॉक

मिली जानकारी के अनुसार, मालेगांव महानगरपालिका में
कांग्रेस के 3 और भाजपा के 2 पार्षदों ने मिलकर यह नया स्वतंत्र गुट बनाया है।
84 सदस्यीय निगम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में यह नया मोर्चा निर्णायक भूमिका में आ गया है।

कांग्रेस पार्षद एजाज बेग करेंगे नेतृत्व

इस नए गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद एजाज बेग को सौंपा गया है। 16 जनवरी को नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन बहुमत न होने के कारण मेयर की कुर्सी अब पूरी तरह ‘भारत विकास आघाड़ी’ के रुख पर निर्भर हो गई है।

बड़ी पार्टियों को झटका

भाजपा और कांग्रेस के इस अप्रत्याशित गठबंधन से उन राजनीतिक दलों को बड़ा झटका लगा है, जो निर्दलीयों और छोटे दलों के सहारे मालेगांव में सत्ता बनाने की रणनीति बना रहे थे। अब महापौर और उपमहापौर के चुनाव में 5 पार्षदों का यह गुट ‘किंगमेकर’ बनकर उभरा है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...