Monday , 2 March 2026
Home Uncategorized Death: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Uncategorized

Death: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने

Death: मलकापुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाड़ी संख्या 01928 की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। चालक के अनुसार युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया, जिससे वह रन-ओवर हो गया। यह घटना किमी 858/3 से 858/1 के बीच अप लाइन पर हुई। सूचना मिलते ही Government Railway Police (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


🧍‍♂️ 30-35 वर्ष के युवक की नहीं हो सकी पहचान

जीआरपी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पहचान के संकेत:

  • काले रंग की हाफ शर्ट
  • नीली जींस
  • बाएं हाथ पर अंग्रेजी में “MS” गुदा हुआ
  • दाहिने हाथ की अंगूठे के पास वाली उंगली में पीले रंग की अंगूठी

जीआरपी चौकी प्रभारी रविश यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Mega rally: पांच महान क्रांतिकारियों की स्थापित हुई प्रतिमा

भीमपुर में हजारों की मौजूदगी में निकली महारैली Mega rally: बैतूल। भीमपुर...

Big responsibility: विधायक पंडाग्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा अध्यक्ष ने बनाया महत्वपूर्ण समिति का सदस्य Big responsibility: बैतूल। विधानसभा...

Breaker: मैं कहीं भी ब्रेकर लगवाऊं मेरी मर्जी

अनुमति और फाइल की भी नहीं पड़ रही जरूरतदबाव डलवाकर करवा लेते...

Increased fees: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बढ़ाई फीस

परीक्षा, संबद्धता, नवनीकरण से लेकर डुप्लीकेट अंकसूची तक 25% से 80% तक...