Friday , 6 March 2026
Home Uncategorized Temperature: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में तापमान चढ़ा
Uncategorized

Temperature: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में तापमान चढ़ा

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई

दिल्ली में 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे गर्म; मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने के संकेत दिए

Temperature: डिजिटल डेस्क। मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज़ी से दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

दिल्ली में पिछले दो दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह और शाम हल्की ठंडक देने वाला मौसम अचानक गर्म हो गया है। घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं, वहीं वाहनों में भी एसी का इस्तेमाल शुरू हो गया है।

गुरुवार को साफ आसमान और तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 से 2025 के बीच 10 मार्च से पहले कभी तापमान 34 डिग्री के पार नहीं गया था। केवल 2021 में 8 मार्च को तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले पांच वर्षों में 10 मार्च से पहले का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर
मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में धार, खंडवा, खरगोन और रतलाम में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन में भी तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

बिहार में शुष्क मौसम, कुछ जिलों में अलर्ट
बिहार में फिलहाल पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि 10 और 11 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Murder: कलयुगी पुत्र ने माँ की गला घोंटकर की हत्या

आए दिन माँ के साथ करते रहता था विवाद Murder:बैतूल। कलयुगी पुत्र...

E-Challan: मप्र में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, 40 ई-चेक पोस्ट से जारी होंगे ई-चालान

E-Challan: भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक...

Suspense: मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर सस्पेंस, होली के बाद सूची आने की उम्मीद

Suspense: नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक और नेता लंबे...

Recognition: स्कूल मान्यता के लिए 10 मार्च तक मौका, डीपीआई ने विलंब शुल्क के साथ आवेदन की दी छूट

Recognition: ग्वालियर। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों...