Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Arrested: साइकिल के पैसों को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: साइकिल के पैसों को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

साइकिल के पैसों को लेकर विवाद में

बेटे के लिए साइकिल खरीदने को लेकर हुआ झगड़ा, बेल्ट और मुक्कों से पीटकर की हत्या

Arrested: बैतूल। जिले के Shahpur थाना क्षेत्र में बेटे के लिए साइकिल खरीदने के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हाथ-मुक्कों और बेल्ट से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना 4 मार्च की रात करीब 11 बजे ग्राम ढप्पा के खेड़ाढाना में हुई। आरोपी सुधाकर दरशिमा ने अपने बेटे कुनाल के लिए साइकिल खरीदने के लिए पत्नी कविता से पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बेल्ट और मुक्कों से किया हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी कविता पर हाथ-मुक्कों और बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के सिर के पीछे, चेहरे, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। लगातार चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

ननद की सूचना पर दर्ज हुआ मामला

Arvind Kumre, थाना प्रभारी Shahpur Police Station ने बताया कि मृतका के साथ 4 और 5 मार्च को मारपीट की गई थी। मृतका की ननद से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। दंपति का एक बेटा है, जिसके लिए साइकिल खरीदने के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद 6 मार्च को शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी सुधाकर दरशिमा के खिलाफ अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...