Friday , 15 May 2026
Home Uncategorized Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
Uncategorized

Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि

महाकाल दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना, 40 मिनट में दर्शन का लक्ष्य

Mahakal Darshan: उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिम जाने वाले युवाओं को भी लगाया जाएगा ड्यूटी पर

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ-साथ जिम में नियमित कसरत करने वाले युवाओं की भी सेवाएं ली जाएंगी। इन्हें विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और कतार व्यवस्था में लगाया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को 40 मिनट के भीतर महाकाल के दर्शन कराए जाएं, ताकि लंबी कतारों और अव्यवस्था से बचा जा सके।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई रणनीति तय

बैठक में डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर, आलोक शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपात सेवाओं और मंदिर परिसर की निगरानी को लेकर विस्तृत योजना बनाई।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...