Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Rise in prices: सोना-चांदी के दामों में तेजी, सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.71 लाख पर पहुंची
Uncategorized

Rise in prices: सोना-चांदी के दामों में तेजी, सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.71 लाख पर पहुंची

सोना-चांदी के दामों में तेजी, सोना ₹1.60 लाख और चांदी

एक दिन में सोना 1500 रुपए और चांदी 11 हजार रुपए महंगी, बाजार की नजर अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर

Rise in prices: नई दिल्ली। देश में सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 10 मार्च को बढ़त दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 1,500 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव 11 हजार रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो थी।

ऑलटाइम हाई से नीचे, इसलिए बढ़ी खरीदारी

जानकारों के अनुसार 29 जनवरी को सोने की कीमत करीब 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे। इसके बाद से कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। इसी कारण बाजार में फिर से खरीदारी बढ़ी है।

इस साल सोना ₹27 हजार और चांदी ₹41 हजार महंगी

इस साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते साल के अंत में सोना करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.60 लाख रुपए हो गया है। यानी इस साल अब तक सोने की कीमत में लगभग 27 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी की कीमत भी इस अवधि में करीब 41 हजार रुपए बढ़ चुकी है।

अमेरिका-ईरान तनाव पर टिकी बाजार की नजर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतें मुख्य रूप से दो प्रमुख कारकों पर निर्भर करेंगी।

  • मिडिल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आती है तो सोने और चांदी के दाम फिर तेजी पकड़ सकते हैं।
  • अमेरिकी आर्थिक आंकड़े: यदि अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं तो डॉलर मजबूत होगा, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।
  2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें: सोने का वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग स्रोतों से जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए खरीदारी से पहले इसकी पुष्टि करना जरूरी है।
  3. साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...