Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Transfers: मध्य प्रदेश में होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई कलेक्टरों के तबादले संभव
Uncategorized

Transfers: मध्य प्रदेश में होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई कलेक्टरों के तबादले संभव

मध्य प्रदेश में होली के बाद बड़ी

भोपाल कलेक्टर बदलना लगभग तय, राजधानी में महिला कलेक्टर की नियुक्ति पर भी मंथन

Transfers:भोपाल। होली और रंगपंचमी के बाद मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह कलेक्टरों की तबादला सूची जारी हो सकती है, जिसमें करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो सकते हैं। इस संभावित फेरबदल में सबसे ज्यादा नजरें भोपाल कलेक्टर और भोपाल संभाग आयुक्त के पद पर टिकी हुई हैं।

भोपाल में महिला कलेक्टर नियुक्त हो सकती है

सूत्रों के अनुसार सरकार भोपाल जैसे बड़े जिले में महिला आईएएस अधिकारी को मौका देने पर भी विचार कर रही है। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को जिले में तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है और उनके बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर और संभाग आयुक्त के अलावा निगम-मंडलों तथा प्राधिकरणों के एमडी और सीईओ के पदों पर भी बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रालय स्तर पर प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के प्रभारों में भी फेरबदल की तैयारी है।

विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद सूची जारी होने की चर्चा थी, लेकिन मुख्य सचिव अनुराग जैन के पांच दिन के अवकाश पर चले जाने से फैसला टल गया। अब उनके लौटने के बाद नामों पर अंतिम समीक्षा कर सूची जारी की जा सकती है।

भोपाल कलेक्टर बदलना तय

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का सचिव स्तर पर प्रमोशन हो चुका है, इसलिए उनका तबादला लगभग तय माना जा रहा है। साल 2010 बैच के इस अधिकारी को किसी संभाग का आयुक्त बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह को भी दो साल पूरे होने के कारण नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

भोपाल कलेक्टर के लिए ये नाम चर्चा में

  • रुचिका चौहान (ग्वालियर कलेक्टर)
  • प्रियंक मिश्रा (धार कलेक्टर)
  • दीपक आर्य (सीईओ, मप्र ग्रामीण सड़क विकास निगम)

इन जिलों के कलेक्टर भी हो सकते हैं प्रभावित

संभावित सूची में कई जिलों के कलेक्टरों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें शामिल हैं –

  • केदार सिंह (शहडोल)
  • प्रतिभा पाल (रीवा)
  • स्वरोचिश सोमवंशी (सीधी)
  • नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (बैतूल)
  • नेहा मीना (झाबुआ)
  • सोनिया मीना (नर्मदापुरम)
  • सुधीर कोचर (दमोह)
  • ऋजु बाफना (शाजापुर)
  • रानी बाटड (मैहर)
  • अदिति गर्ग (मंदसौर)

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव के लौटने के बाद नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी, जिसके बाद कलेक्टरों की तबादला सूची जारी हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...