Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Season: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर
Uncategorized

Season: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई

14 से 17 मार्च तक यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट

Season: नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को तेज गर्मी और लू से आंशिक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इन राज्यों में 16 मार्च तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश

शनिवार से उत्तर-पश्चिम भारत के पर्वतीय क्षेत्रों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके साथ ही शनिवार से सोमवार के बीच राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...