Thursday , 30 April 2026
Home Uncategorized Breaks Records: नपा ने वसूली का तोड़े रिकार्ड
Uncategorized

Breaks Records: नपा ने वसूली का तोड़े रिकार्ड

नपा ने वसूली का

नपा को भुगतान करने में होगी सुविधा

Breaks Records: बैतूल। वर्ष में तीन माह के दौरान लोक अदालत का आयोजन होता है। इस बार यह लोक अदालत कल लगाई गई थी। जिसमें विभिन्न विभागों एवं न्यायालयों के प्रकरणों का निपटारा किया गया। नगर पालिका परिषद बैतूल के भी अनेक मामले इन लोक अदालतों में रखे जाते हैं। कईयों में सहमति के उपरांत समझौते हो जाते हैं और जिनमें समझौते नहीं होते हैं उन्हें अगली लोक अदालत में रखकर निराकरण का प्रयास किया जाता है। इस बार लोक अदालत में नगर पालिका परिषद बैतूल ने राजस्व वसूली का रिकार्ड कायम किया है।


92 लाख से अधिक की हुई वसूली


इस बार की लोक अदालत में नगर पालिका की राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों में विशेषकर ब्रजगोपाल परते, अखिल राय एवं सुभाष प्रजापति के प्रयासों से अनेक बड़े मामलों में वसूली और निराकरण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार संपत्तिकर में 60 लाख 31 हजार 041 रुपए की बड़ी वसूली हुई है। इसके अलावा लंबे समय से जल कर की बकाया राशि की भी वसूली की गई है। जो 26 लाख 27 हजार 566 रुपए है। इसके अलावा परिषद के स्वामित्व के विभिन्न व्यवसायिक काम्प्लेक्स में दुकानदारों की किराया राशि भी बकाया हो गई थी। उनमें 5 लाख 57 हजार 289 रुपए किराया राशि वसूल की गई। इस तरह से इन तीनों हैड में 92 लाख 15 हजार 896 रुपए नगर पालिका परिषद के खाते में आया है।


वसूली से नपा कर्मचारियों को भी मिलेगी राहत


प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से नगर पालिका में सभी तरह की वसूली नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन भी समय पर देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन इस बड़ी वसूली के बाद नगर पालिका परिषद को कर्मचारियों के एवं अन्य छोटे-बड़े कार्यों के लिए भुगतान में सुविधा होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...