Saturday , 21 March 2026
Home Uncategorized Assault: मधुमक्खियों का युवक पर हमला, आधा किलोमीटर तक किया पीछा
Uncategorized

Assault: मधुमक्खियों का युवक पर हमला, आधा किलोमीटर तक किया पीछा

मधुमक्खियों का युवक पर हमला, आधा

छेड़छाड़ से आक्रामक हुआ झुंड, पानी में उतरकर बचाई जान

Assault: बैतूल/खेडीसावलीगढ़। खेड़ी बसस्टेंड क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां मधुमक्खियों के झुंड ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया। घटना महाजन ट्रेडर्स के सामने की बताई जा रही है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बचने के लिए धुआं किया, लेकिन नहीं रुका हमला

जानकारी के अनुसार बैतूल निवासी बब्बू नामक युवक को मधुमक्खियों ने घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने बचने के लिए आग जलाकर धुआं करने की कोशिश की, लेकिन इससे मधुमक्खियां और आक्रामक हो गईं और उसका पीछा करती रहीं।

पानी में उतरकर बचाई जान

स्थिति गंभीर होते देख आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पानी में जाने की सलाह दी। इसके बाद वह पास के एक होटल के पानी के टैंक में उतर गया और लगातार डुबकियां लगाता रहा। इसके बावजूद मधुमक्खियां कुछ समय तक उसके आसपास मंडराती रहीं। काफी देर बाद जब झुंड छंटा, तब उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विशेषज्ञों की सलाह—मधुमक्खियों को न छेड़ें

विशेषज्ञों के अनुसार मधुमक्खी सामान्यतः बिना कारण हमला नहीं करतीं। लेकिन छेड़छाड़, तेज आवाज, धुआं या उनके छत्ते के पास जाने पर वे आक्रामक हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

लोगों में दहशत, सतर्क रहने की जरूरत

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि मधुमक्खियों के छत्तों के पास न जाएं और किसी भी तरह की छेड़छाड़ से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

नियुक्तियों में फिर नजर आई गुटबाजी Factionalism: बैतूल। लंबे समय से देश...

Death: दीवार गिरने से महिला की मौत

निर्माण गुणवत्ता और लापरवाही पर उठे सवाल Death: खेड़ी सांवलीगढ़। विकासखंड बैतूल...

Global Power: भारत की फार्मा इंडस्ट्री बनी वैश्विक ताकत

उत्पादन में दुनिया में तीसरा स्थान, 2030 तक 130 अरब डॉलर का...

Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक

कालापाठा इलाके में हड़कंप, तीसरी बार में भड़की तेज आग Raging fire:...