Monday , 11 May 2026
Home Uncategorized Raging fire: सिविल लाइन में भीषण आग
Uncategorized

Raging fire: सिविल लाइन में भीषण आग

सिविल लाइन में

सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मकान राख, आधे शहर की बिजली बंद


Raging fire: पांढुर्णा (मध्य प्रदेश) — शहर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के दौरान दो गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा।

कैसे फैली आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत लक्षण बिनझड़े, लाजवंती मोहबे और ललिता हापसे के मकानों से हुई। एक सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जांच जारी है।

पीड़ितों का दर्द: “सब कुछ जल गया”

पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।

  • घरों में रखा अनाज, कपड़े, जरूरी दस्तावेज
  • स्कूटी, मोटरसाइकिल और कार
    सब कुछ जलकर खाक हो गया।

पीड़िता पार्वती बिझाड़े ने बताया कि वह बच्चों के साथ पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गई थीं। उसी दौरान उन्हें फोन आया कि घर में आग लग गई है। जब तक वे लौटीं, पूरा घर जल चुका था। गनीमत रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए बिजली कंपनी ने एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

प्रशासन से मदद की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने और आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...