Saturday , 6 December 2025
Home Uncategorized Abusive comments: हिन्दुओं के देवता पर तेलंगाना सीएम की अभद्र टिप्पणी
Uncategorized

Abusive comments: हिन्दुओं के देवता पर तेलंगाना सीएम की अभद्र टिप्पणी

हिन्दुओं के देवता पर तेलंगाना सीएम

पहले बोल चुके हैं कांग्रेस है तो मुसलमान है

Abusive comments: हैदराबाद(ई-न्यूज)। कांग्रेस के दिग्गज प्रतिनिधि और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुछ ऐसा बोल जा रहे हैं जो खुद के लिए आत्मघाती और भाजपा के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। कांग्रेस के एक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी बिहार में छठ पूजा को नौटंकी क्या बताया पार्टी 243 विधानसभा सीट में से 6 पर आकर अटक गई। अब सनातन और हिन्दु देवी देवताओं पर कांग्रेस के तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का नया बयान आया है जो उन्होंने राज्य की कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया है। इसके पहले भी रेवंत रेड्डी मुसलमानों और कांगे्रस को लेकर कुछ ऐसा बोल गए थे जो हिन्दुओं को भाजपा के पक्ष में संगठित करने में मील का पत्थर साबित होगा।


क्या बोले तेलंगाना सीएम


तेलंगाना सीएम ने कहा- जिस तरह लोग अलग-अलग देवताओं की पूजा करते हैं, उसी तरह कांग्रेस भी अलग-अलग मानसिकता वाले लोगों को अपने साथ जोड़ता है। रेड्डी ने कहा- हिंदू धर्म में कितने भगवान हैं? तीन करोड़। एक व्यक्ति भगवान वेंकटेश्वर को प्रणाम करता है, तो कोई शिव का अनुयायी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा- जो अविवाहित हैं, उनके लिए भगवान हनुमान हैं। जो दो बार शादी करते हैं, उनके भगवान अलग हैं। जो शराब पीते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं। येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा। मुर्गा खाने वाले लोगों के अलग भगवान हैं। दाल-चावल खाने वालों के एक और भगवान हैं।
विपक्ष ने रेड्डी की टिप्पणियों को हिन्दुओं की आस्था पर चोट बताकर माफी मांगे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम ने हिन्दु समुदाय को शर्मिंदा किया है। केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस की हिन्दुओं के प्रति नफरत सामने आई है।


सीएम ने पहले दिया था यह बयान


यह पहली बार नहीं है कि तेलंगाना सीएम रेड्डी के बयान को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले 5 नवंबर को शेखपेट में जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए, रेवंत रेड्डी ने कहा था- कांग्रेस का मतलब मुस्लिम है और मुस्लिम का मतलब कांग्रेस है। सीएम ने आगे कहा- राजनीति में आने के बाद से मैं एक धर्मनिरपेक्ष नेता रहा हूं। कांग्रेस सरकारों ने अल्पसंख्यकों को कई मौके दिए। सिर्फ कांग्रेस ने ही अल्पसंख्यकों को बड़े पद दिए। राज्य में कांग्रेस के 20 महीने के शासन के दौरान अल्पसंख्यकों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Big initiative: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने सरकार की बड़ी पहल: निजी डॉक्टरों की सेवाएँ होंगी शामिल

PG डॉक्टरों को मिलेगा विशेषज्ञों जैसा वेतन Big initiative: भोपाल। प्रदेश में...

Sightseeing tour: बांधवगढ़ कबीर गुफा दर्शन यात्रा, 5000 श्रद्धालु करेंगे 15 किमी पैदल चढ़ाई

Sightseeing tour: उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल अगहन पूर्णिमा पर...

Inauguration: दिसंबर में भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन

Inauguration: भोपाल। राजधानी भोपाल की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम...